जापान में तीव्रता का भूकंप, एक की मौत, 20 जख्मी; भूस्खलन से घरों को नुकसान, 20 लापता

जापान के उत्तरी द्वीप होक्काइडो में गुरुवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.7 मापी गई। एक की मौत हो गई। वहीं, 20 से ज्यादा लोग जख्मी हुए। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, होक्काइडो में भूकंप के बाद भूस्खलन से घरों को नुकसान पहुंचा है। 20 से ज्यादा लोग लापता हैं।
अमेरिका के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप का केंद्र होक्काइडो के मुख्य शहर सप्पोरो से 68 किलोमीटर दूर दक्षिण पूर्व में था। भूंकप के बाद कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सरकारी टीवी एनएचके की रिपोर्ट में अत्सुमी शहर के पास पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन के बाद 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ट्रेन सर्विस रोकी गई, एयरपोर्ट भी बंद: होक्काइडो इलाके में मेट्रो सर्विस भी प्रभावित हुई। भूकंप से होक्काइडो और न्यू चिटोस एयरपोर्ट को भी नुकसान पहुंचा। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों एयरपोर्ट पर गुरुवार को ऑपरेशन बंद रहेगा।
जेबी तूफान से हुई थी 10 की मौत: जापान में मंगलवार को जेबी तूफान ने भारी तबाही मचाई थी। यह जापान में 25 साल का सबसे शक्तिशाली तूफान था। इसमें 10 लोगों की जान चली गई और 150 से ज्यादा लोग जख्मी हुए थे। इस तूफान से 12 लाख लोग प्रभावित हुए शिंगटन.   एक अमेरिकी अफसर ने गुरुवार को कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प के फैसले देश के लिए नुकसानदेह साबित हो सकते हैं। ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन में मौजूदा अफसर ने न्यूयॉर्क टाइम्स में 'आई एम पार्ट ऑफ रेजिस्टेंस इनसाइड द ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन' नाम से लेख लिखा। लेख में अफसर ने अपने नाम का खुलासा नहीं किया। इस लेख को व्हाइट हाउस ने अफसर की कायराना हरकत करार दिया।  'लोकतांत्रिक संस्थाएं कैसे बचाएंगे' : अफसर ने कहा, "हम एडमिनिस्ट्रेशन को कामयाब होते देखना चाहते हैं। पहले से हमारी नीतियां अमेरिका को सुरक्षित और समृद्ध बनाए हुए हैं। हमें सबसे पहले देश के लिए काम करना है, न कि किसी व्यक्ति के लिए। ट्रम्प द्वारा नियुक्त किए गए लोग कैसे हमारी लोकतांत्रिक संस्थाओं को बचाएंगे जबकि वे उनकी नीतियों को ही लागू कर रहे हैं। यह सब ट्रम्प के व्हाइट हाउस में रहने तक जारी रहेगा।''
'तानाशाहों को पसंद करते हैं ट्रम्प' : अफसर ने आरोप लगाया, "ट्रम्प अपने निजी और सार्वजनिक जिंदगी में व्लादिमीर पुतिन और किम जोंग उन जैसे खुद के नियम बनाने वाले शासकों को तरजीह देते हैं। ट्रम्प बतौर रिपब्लिकन प्रेसिडेंट चुने गए थे लेकिन वे कंजरवेटिव के ज्यादा करीब लगते हैं। वे खुला दिमाग, खुला बाजार और आजाद लोग चाहते हैं।''
'सारे आरोप गलत' : लेख पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रम्प ने कहा, "जिस अनाम अफसर ने आर्टिकल लिखा, उसने सब गलत कारण गिनाए। न्यूयॉर्क टाइम्स नाकाम हो रहा है। अगर मैं यहां नहीं रहूंगा तो एनवाईटी भी नहीं रहेगा। मैं फेल हो रहे न्यूयॉर्क टाइम्स से कहना चाहता हूं कि जिसके बारे में अखबार लिख रहा है वह प्रशासन में प्रतिरोध का हिस्सा है। हमें इसी से निपटना है।'' व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी सारा सेंडर्स ने कहा, "अफसर ने देश को नहीं बल्कि खुद को और अपने अहम को ऊपर रखा। ऐसे व्यक्ति को खुद इस्तीफा दे देना चाहिए। अफसर के खिलाफ निर्णायक फैसला होगा।"

Comments

Popular posts from this blog

जाने माने अभिनेता, नाटककार, लेखक ने 81 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

مرض باركنسون: علاج واعد يساعد المرضى على "المشي بحرية"

قصة مدرب رقصات الزومبا من الفقر إلى تحقيق ملايين الدولارات